देवरिया:कवियों ने श्रोताओं का मन जीता
बरहज/देवरिया/बरहज के विश्वनाथ त्रिपाठी शिक्षा संस्थान में एक दिवसीय पुरस्कार वितरण एवं कवि सम्मेलन का आयोजन 10 फरवरी दिन शनिवार को किया गया जिसमें जो प्रतिभागी सामान्य ज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे ।उन्हें संस्था की तरफ से पुरस्कार वितरण किया गया। । द्वितीय सत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश निगम उप जिला अधिकारी बरहज द्वाराशाम 6:00 बजे मां सरस्वती एवं विश्वनाथ त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम के प्रारंभ में ही आयोजक अरविंद त्रिपाठी द्वारा आगंतुक अतिथियो एवं कविगण को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।कवित्री डॉक्टर शिवा त्रिपाठी ने मां सरस्वती की वंदना से काव्य पाठ का शुभारंभ किया वीणा बाजे तुम्हारी जग में सरस्वती कल्याणी जग में फिर काव्य पाठ का दौर शुरू हुआ नवल सुधांशु लखीमपुर खीरी द्वारा बसंत ऋतु पर काव्य पाठ प्रस्तुत किया मुक्तेश्वर पाराशर ने गांव किसान नौजवानों से जुड़कर काव्य पाठ किया डॉक्टर सुशांत शर्मा बनारस बादशाह त्रिपाठी प्रेमी देवरिया प्रशांत बजरंगी बनारस नागेश शांडिल्य गुंजन गुप्ता मऊ मोहम्मद अली बाराबंकी बृजेश शुक्ला इकौना देवरिया अपूर्व विक्रम शाह राजस्थान ने अपने कविता के माध्यम से वीर रस की खोजपूर्ण कविता सुनकर श्रोताओं द्वारा वाहवाही लूटी से डॉ शिव त्रिपाठी ने बसंत रितु की चक दहक और महक के बाद भगवान राम की जीवन पर प्रकाश डाला आपने कविता के माध्यम से यह बताया की बहुत ही सरल शब्दों में लोग राम का देते हैं लेकिन एक बार राम कहने से सहस्त्र जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं क्योंकि राम जितना सहज है लेकिन इतना सहज नहीं है जितने आसानी से लोग राम नाम जप करके भवसागर को पार करते हैं राम के जीवन में अनेक प्रकार की कठिनाइयां आई लेकिन केवल एक मुस्कुराहट से उन्होंने अपने सारे कठिनाइयों को पर किया। काव्या पाठ के दौरान वीरेंद्र त्रिपाठी धीरेंद्र तिवारी डॉक्टर अमरेश त्रिपाठी रामनिवास उपाध्याय विनय कुमार मिश्रा अमित तिवारी संजय तिवारी सुदर्शन यादव विजय सिंह रिंकू अजीत जायसवाल प्रदीप जायसवाल मुरारी अग्रवाल सहित भारत के सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे। लोगों ने काव्य पाठ का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर भालचंद त्रिपाठी ने किया।
संवाददाता
बरहज, देवरिया।