आजमगढ़:बीती रात हुई दो घरों में चोरी

रिपोर्ट: रिंकू चौहान
ठेकमा/आजमगढ़:बरदह थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैतीपुर गांव दिनांक 7/11/2023 की रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। जिसमें गणेश कश्यप और सज्जन वकील जितेंद्र कुमार, रविन्द्र प्रताप व भोला के घर से बीती रात चोरों ने लाखों का सामान व जेवरात उड़ा दिए। सुबह जब परिजन के लोग सोकर उठ देखा कि कमरे में सब सामान बिखरा हुआ है चोरों ने कीमती जेवरात और नगदी सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना प्रभारी कौशल कुमार पांडे को दिया।मौके पर ठेकमा चौकी प्रभारी रामकृपाल सोनकर पुलिस बल की टीम व स्वान दल की टीम और मोबाइल फॉरेंसिक वैन की टीम पहुंची जांच करने लगी और पुलिस तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुट गई,जिसमे गनेश गौड के घर से सोने का मागटीका , नथिया, हार और चांदी की कमर करधन , एक जोडी़ पायल, तीन जोडी़ मीना , एवमं बच्चो की कमर करधन दो पीस, बच्चो सोने की लाकिट दो पीस , नाक की कील दो पीस के साथ ही 4000 रु़ नगद उठा ले गए,वही चोरो ने जितेंद्र कुमार के घर से दो सोने की चेन, अंगुठी दो पीस , सोने की चार जोडी़ चुडी़ ,मंगलसुत्र कमर करधन , एकजोडी़ पायल, तीन जोडी़ मीना आदि उठा ले गए।वही चोरो ने रविंद्र कुमार के घर से दो पीस मागटीका ,दो पीस नथिया , तीन जोडी़ झुमका , तीन पीस अंगूठी ,सोने की चेन आदि उठा ले गए।इस मामले मे भोला पुत्र शंकर का कहना है की चोरो ने उनके यहां से दो पीस अंगूठी,मंगलसुत्र, एकजोडी़ पायल आदि उठा ले गए।



