आजमगढ़:इस्माइलपुर गोरिया में विवाद में चल रही है सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान

गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह की कुछ महिलाओं ने ग्राम प्रधान पर लगाया मनमानी का आरोप

रिपोर्ट: रोशन लाल

बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के सगड़ी तहसील के बिलरियागंज ब्लॉक अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत इस्माइलपुर गोरिया जो अब नगर पालिका परिषद बिलरियागंज का हिस्सा बन चुका है में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर गांव में कुछ विवाद चल रहा है।गांव में संचालित स्वयं सहायता समूह की कुछ महिलाओं ने ग्राम प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाते हुए इसकी जांच के लिए वीडियो से लेकर जिला अधिकारी तक न्याय की गुहार लगा चुकी हैं। इस संबंध में जब ग्राम प्रधान चंदू मौर्य से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर लगाया गया आरोप बे बुनियाद है ।और खंड विकास अधिकारी बिलरियागंज नीलिमा गुप्ता से बात हुई तो उन्होंने बताया कि यह मामला संदिग्ध है अभी हमें कोई लिखित एप्लीकेशन नहीं मिला है जैसे मिल जाता है हम अगली कार्रवाई करेंगे जबकि यह मामला हमारे संज्ञान में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button