अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा के अध्यक्ष बने राधेश्याम चौबे व बृजबिहारी सिंह महासचिव

 

रिपोर्टर संजय सिंह

रसड़ा (बलिया) अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा की बैठक मंगलवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन इंद्रदेव प्रसाद यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्व सम्मति से बार के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें राधेश्याम चौबे को अध्यक्ष व बृजविहारी सिंह को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही साथ सत्य प्रकाश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भरत सिंह व सत्यप्रिय सिंह उपाध्यक्ष वरिष्ठ तथा सुनील कुमार सिंह व अनीश कुमार सिंह उपाध्यक्ष कनिष्ठ, राणाप्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष, अशोक कुमार सिंह संयुक्त सचिव, संतोष कुमार गुप्ता संयुक्त सचिव प्रकाशन, सरिता सिंह संयुक्त सचिव पद पर मनोनित किया गया वहीं बृजेश वर्मा, सुरेश वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, मुकेशचंद वर्मा, अजय कुमार सिंह, विष्णु तिवारी, गुड़िया रानी, चंदन कुमार वर्मा एवं प्रमोद कुमार वर्मा को कार्यकारिणी पद हेतु चयन किया गया। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष रामशब्द यादव, पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, निवर्तमान महासचिव भुवनेंद्र कुमार सिंह, रामधारी तिवारी, कमलेश तिवारी, सुरेश बहादुर सिंह आदि ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

 

अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा के ब-ल मनोनित पदाधिकारियों का स्वागत करते अधिवक्ता साथी।

Related Articles

Back to top button