मई दिवस पर मदापुरसमसपुर गाव सभा के प्रधान ने मजदूरों को माला पहना कर किया स्वागत।

रिपोर्ट: अशोकश्रीवास्तव ब्यूरोप्रमुख घोसी मऊ।
घोसी। घोसी ब्लाक के मदापुर समसपुर गाव में प्रधान राम प्रवेश राजभर ने मजदूर दिवस के दिन मनरेगा के तहत बन रहे संपर्क के निर्माण में लगे मजदूरों को मिठाई खिलाने के साथ उनको माला पहनाकर उनको सम्मानित किया। इस कार्य से मजदूर अभीभुत दिखे।
घोसी नगर से सटे मदापुर समसपुर गाव के प्रधान रामप्रवेश राजभरलारा मई दिवस के दिन वाराणसी गोरखपुर फोर लेन से पकड़ी नहर तक मनरेगा के तहत बन रहे संपर्क मार्ग में लगे मजदूरों के बीच पहुँच कर उनको मिठाई खिलाने के बाद उनको माला पहना कर स्वागत करने के साथ मजदूर दिवस की बधाई दी। कहा कि मजदूरों का यह हक है। उनको सम्मान कर अपने को धन्य मान रहा हूँ। मेरी कोशिश रहती है की गाव के लोगों को सम्मान के साथ कार्य मिलता रहे।कार्य में लगे मजदूर लल्लन राजभर, सुदर्शन राजभर, जयंती देवी, जगदीश, धर्मावती देवी आदि मजदूर स्वागत से अभीभुत दिखे।



