Azamgarh news:संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का दुपट्टे के सहारे लटकता मिला शव,मायके वालों ने पुलिस को सूचना देकर दहेज हत्या का लगाया आरोप

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव

सगड़ी/आजमगढ़:जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह गांव निवासिनी एक विवाहिता का शव घर में दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिया। मायके वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। रौनापार कस्बा निवासी रामचंदर ने अपनी पुत्री सरोज 28 का विवाह 2017 में जीयनपुर कोतवाली के मनिकाडीह गांव निवासी सूरज के साथ किया था। रविवार की सुबह सरोज की सांस व पति धान काटने खेत पर चले गए। वह घर पर अकेली थी। बारह बजे के लगभग पति व सास खेत से लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज देने पर भी न तो दरवाजा खुला न ही कोई आहट ही मिली। इस पर सूरज ने अपने ससुराल वालों को सूचना दिया। सूचना पर ससुर रामचंदर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस भी आ गई। एसडीएम व सीओ की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा गया तो सरोज का शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। पिता रामचंदर ने पति व सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतका तीन बच्चों की मां थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button