आजमगढ़:छठ पूजा की तैयारी को लेकर साफ सफाई का काम जोरों पर

रिपोर्ट: सुमित उपाध्याय
आजमगढ़:अहरौला ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत मतलूबपुर के तमसा नदी किनारे शिव घाट पर लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पूजा की तैयारी को लेकर साफ़ साफ़ई का काम जोरों पर छठ पूजा समिति मतलूबपुर के द्वारा महापर्व डाला छठ पूजा को भब्य रूप से आयोजित करने के लिए तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।छठ पूजा समिति के सक्रिय सदस्य आनंद गुप्ता अलगू ने बताया कि इस बार महा पर्व पिछले वर्ष की अपेक्षा बेदी की संख्या लगभग 150 से ऊपर अभी तक बन चुके है इस बार महिलाओं की संख्या ज्यादा आने की संभावनाएं हैं छठ पूजा समिति के द्वारा घाटों पर लाइट की व्यवस्था वी नाहानघर की व्यवस्था तथा सुबह तथा शाम को चाय नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की जाएगी वह नदी में स्नान करने के लिए जाने के लिए सीढ़ियों की उत्तम व्यवस्था की जा रही है।जिसमे मुख्य रूप से आनन्द गुप्ता (अलगू)संजय बरनवाल ,लल्लू मद्धेशिया ,संदीप जायसवाल ,चंद्रप्रकाश आदि लोग मौजूद हैं।



