वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी श्री राधेश्याम पाठक को आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया सम्मानित

आजमगढ़:आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे एवं संगठन के प्रदेश सचिव शिवा पब्लिक स्कूल चकवारा के प्रबंधक मनोज पांडे द्वारा वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा एवं समाजसेवी श्री राधेश्याम पाठक कि घर पहुंच कर उन्हें सारस्वत सम्मान दिया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे ने अंग वस्त्रम एवं प्रबंधक प्रदेश सचिव मनोज पांडे ने सम्मान पत्र एवं समाजसेवी सियाराम उपाध्याय बृजेश पाठक ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडे जी का बाबूजी श्री राधेश्याम पाठक जी का आशीर्वाद हम लोगों को बराबर मिलता रहा है आज आपको सम्मानित करके हम सभी गौरवान्वित हो रहे हैं। अपने सम्मान से अभी भूत वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा श्री राधे श्याम पाठक ने कहा संगठन ने जो हमें सम्मान दिया है उसे मैं कभी भुला नहीं सकता संगठन को हमारी जहां जरूरत पड़ेगी हम पूरी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। प्रबंधक प्रदेश सचिव मनोज पांडे ने कहा कि बाबूजी को सम्मानित करके हम लोगों को बहुत खुशी हो रही है। इस अवसर पर समाजसेवी सियाराम उपाध्याय बृजेश पाठक अंश उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।



