आजमगढ़:बड़े स्कूलों में नाम लिखाने से नहीं अभिभावकों के देख रेख में उज्जवल होगा बच्चों का भविष्य

व्यक्ति जैसा करता है उसको वैसा ही मिलता है,कर्म ही प्रधान है इसलिए अच्छा करिये अच्छा पाइए,मेधावी छात्रों को पुरस्कृत तो अतिथि गृह का किये उद्घाटन

रिपोर्ट: राकेश श्रीवास्तव

सगडी़/आजमगढ़:सगड़ी तहसील अंतर्गत जीयनपुर स्थित शिव बालिका इंटर कालेज में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण सिंह ने बच्चों और उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी का जीवन व्यक्ति और राष्ट्र के भविष्य की तैयारी का बड़ा अवसर होता है। इस जीवन में जो व्यक्ति सोचता है, वही बनता है। केवल बड़े स्कूलों में नाम लिखाने से कोई छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता।बल्कि अभिभावक को निरंतर बच्चों की निगरानी करनी होगी।स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए हमें पुराने परिवेश को अंगीकार करना होगा l इसके बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में सतर्क रहने की जरूरत है। बिना समय का प्रबंध किए कोई भी व्यक्ति तरक्की नहीं कर सकता। आज जैसा आप सोचेंगे, जैसा करेंगे कल उसका वैसा ही प्रतिफल मिलेगा। हर काम का समय होता है और समय पर किए गए काम से सफलता अवश्य मिलती है। आज का परिवेश जिस तरह से बदल रहा है,बच्चे बुरी संगतियों में पड़ते जा रहे हैं।अभिभावक का दायित्व है कि वह अपने बच्चों की दिनचर्या का ध्यान अवश्य रखे कि उसका बच्चा कैसे लोगों के साथ उठाना बैठता है। बच्चे पैदा करना ही हमारा काम नहीं है बल्कि उन्हें सच्चा नागरिक बनाना भी हमारा परमदायित्व है।हानिकारक वस्तुओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन्होंने कहा कि पहले गांव से दूध, दही और घी शहर को जाता था।अब इसका उल्टा हो रहा है। हम मिलावटी सामान खाने को मजबूर हो गए हैं। व्यवसायिकता की आंधी में हमारी सोच भी गिरती जा रही है। सांसद ने विद्यालय के छात्र आरोही गुप्ता, आयशा सिद्दीकी, साजिया बानो, अंशिका प्रजापति, अंशिका विश्वकर्मा,शिखा चौहान, सलोनी वर्मा, वंदना साहनी,आकांक्षा चौरसिया, सनोज, फरहत फातिमा, और सीमा चौहान को सम्मानित किया।इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू, पूर्व जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह,कुश्ती महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव, विजय शंकर, प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, विजेंद्र पांडे, सोनू सिंह, खटालू सिंह, शिव गोविंद सिंह, अरविन्द जायसवाल, पुरुषोत्तम यादव नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर आदि लोगों ने माल्यार्पण का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शशि कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र और गदा भेट कर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button