आजमगढ़:किशोरी का अपहरण करने वाला मुख्य आरोपी भेजा गया जेल

रिपोर्ट: सुमित उपाध्याय
अहरौला/आजमगढ़: अहरौला थाना क्षेत्र में बीते 21 फरवरी को एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया था जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था दो दिन पहले किशोरी को बरामद किया था और आरोपी फरार हो गया था मामले में मुख्य आरोपी सूरज गौतम पुत्र जगदीश अहरौला थाना क्षेत्र के इमामगढ़ का निवासी है पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को फुलवरिया तिराहे से गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।



