श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
Shrimad Bhagwat Saptah Gyaan Yagna was started with Kalash Yatra
विनय मिश्र जिला संवाददाता।
देवरिया। जनपद के गांधी चौक भटनी में आज आज कलश की शोभायात्रा के साथ श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह यज्ञ का शुभारंभ हुआ कथा के मुख्य यजमान श्रीमती शकुंतला गुप्ता एवं छेदीलाल गुप्त रहे यज्ञ की कलश यात्रा निवास स्थान से सरयू के तट पर पहुंचकर कलश भरकर पुनः कथा स्थल पर कलश विद्वान आचार्य द्वारा स्थापित किया गया कलश यात्रा का नेतृत्व वाराणसी से पधारे ज्ञाचार्य पंडित शुभम मिश्रा एवं देवेंद्र मिश्रा कर रहे थे वहीं कथा वाचक के रूप में पंडित हरे राम मिश्र वाराणसी द्वारा प्रतिदिन कथा साइंस 7:00 बजे से देर रात 10:00 बजे तक चलेगी। कलश यात्रा में श्रवण कुमार गुप्त, भगवती प्रसाद मद्धेशिया ,अमरनाथ मद्धेशिया, प्रद्युम्न मद्धेशिया, गणेश मद्धेशिया, शशांक मद्धेशिया सत्यम मद्धेशिया, देवांश मद्धेशिया, कान्हा, सौम्या सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे । कलश यात्रा के दौरान सनातन धर्म की जय हो जय श्री राम आज के नारों से पूरा गांधी चौक धर्म मय हो उठा।