आजमगढ़:नीलगाय के टक्कर से बाइक सवार सपा नेता व पत्नी घायल

रिपोर्ट: सुमित उपाध्याय

आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के सपा नेता प्रभुदीन यादव का पूर्वांचल सर्विस लेन पर हुवा भयंकर एक्सीडेंट ।।आपको बताते चलें कि सपा के कद्दावर नेता प्रभुदीन यादव कल अपनी पत्नी को लेकर दवा के लिए आजमगढ़ गए थे दवा लेकर जब शाम को 6.30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पकडकर वह घर वापस आ रहे थे तभी जैसे ही वह खादारामपुर पहुंचे ही थे कि सामने से नीलगाय ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें पति-पत्नी दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही गिरने के बाद बेहोश हो गए।। जब ग्रामीणों ने उन लोगों को देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी मौके पर परिजन पहुंचकर उनको अहीरौला निजी अस्पताल लेकर आए जहां पर डॉक्टर ने उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहा उनकी पत्नी मुद्रिका यादव उम्र 45 वर्ष के पैर पर नीलगाय के कूदने से काफी चोटे आई और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है प्रभु दिन यादव का हाथ फैक्चर हो गया है और पैर में भी काफी चोट आई हैं सुबह से उनके घर काफी भीड़ उनको देखने के लिए पहुंच रही है ।। क्षेत्रीय लोग व सपा के कार्यकर्ता भी काफी संख्या में उनका हाल-चाल लेने के लिए उनके घर पर पहुंच रहे हैं अभी उनकी हालत स्थित है ।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button