नीट की परीक्षा कृतिका त्रिपाठी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Kritika Tripathi performed excellently in NEET exam
विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
बरहज देवरिया
बरहज तहसील क्षेत्र ग्राम तिलौली निवासी ओंकार नाथ त्रिपाठी की पुत्री कृतिका त्रिपाठी ने नीट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 635 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 1122 में रैंक प्राप्त की है डॉ अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि कृतिका त्रिपाठी की शिक्षा दीक्षा हाई स्कूल से लेकर इंटर इंटरमीडिएट तक केंद्रीय विद्यालय इंदौर में हुई है आगे की भी शिक्षा दीक्षा इंदौर से ही हुई है कृतिका त्रिपाठी अपने पिता के साथ रहकर इंदौर में ही शिक्षा दीक्षा ग्रहण किया है जिसको लेकर परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है कृतिका त्रिपाठी की उपलब्धि पर गांव से लेकर क्षेत्र तक सभी गौरवान्वित है कृतिका के पिता ओंकार नाथ त्रिपाठी, नवनाथ तिवारी, चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी, कृपा शंकर तिवारी ,प्रेम शंकर तिवारी ,अमरनाथ तिवारी, विनोद तिवारी, विजयलक्ष्मी त्रिपाठी ,संगीता त्रिपाठी, आशा तिवारी, बेटी की सफलता पर बधाई दी साथी बधाई देने वालों में प्रमोद मिश्र विनय मिश्र डॉ अविनाश त्रिपाठी विधायक दीपक मिश्र अनुपम मिश्र सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने बधाई दी साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।