आजमगढ़:स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड की मौत
Bike rider dies after being hit by Swift car

आजमगढ़:
बरदह थाना क्षेत्र के बेला मोड़ पर मंगलवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे स्विफ्ट कार की चपेट मे आने से हरिकेश मौर्या 52 वर्ष पुत्र राज नारायण मौर्य निवासी कलंदरपुर थाना गंभीरपुर की मृत्यु हों गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव निवासी हरकेश मोर्य पुत्र राज नारायण मौर्य की ठेकमा स्टेट बैंक के बगल में बीज भंडार की दुकान है रोज की भांति हरकेश मौर्य 52 वर्ष अपनी दुकान बंद करके अपने घर वापस आ रहे थे वह जैसे ही बेला मोड़ के पास पहुंचे थे की जौनपुर की तरफ से ही आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी और बाइक सवार रोड किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानिय ग्रामीणों की मदद से घायल हरकेश मौर्य को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर ले गई जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुचना पर पहुंची बरदह पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया व कार एवं कार चालक को हिरासत मे लें लिया। मृतक दो पुत्र एक पुत्री का पिता था। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी ऊषा मौर्य समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है



