आजमगढ़:रहस्य में परिस्थितियों में युवक की गई जान साड़ी के फंदे में लटकता मिला शव
ग्रामीणों का आरोप मृतक का दोनों हाथ गमछा से बांधा हुआ था

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलारीगंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के जीयनपुर थाना क्षेत्र के आसपुर लाटघाट गांव निवासी अरविंद कुमार पटेल पुत्र स्वर्गीय नगरु पटेल उम्र 32 वर्ष का शव बृहस्पतिवार को सुबह 8:00 बजे के लगभग उसके ही घर में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया मिला। उसका दोनों हाथ गमछा से बंधा हुआ था नीचे तक्था पड़ा था ।ग्रामीणों की माने तो उसकी हत्या कर साड़ी के फंदे से बांध कर लटका दिया गया था।मृतक बैट्री चालित ऑटो रिक्शा चला कर और शारदा सहायक खंड 32 के पास दुकान चला कर अपने बच्चों का भरण पोषण करता था।पत्नी प्रतिमा पटेल अपने मायके गई हुई थी । वह सूचना पाकर अपने बच्चे अनुराग और पीहू को लेकर घर पहुंची और दहाड़े मार कर रोने लगी । मृतक आठ भाइयों में सबसे छोटा था। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लाटघाट जाफर खान पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच जारी रखते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गए।



