सेवाश्रम इंटर कॉलेज को मिला नया अध्यक्ष लगभग 4 दशकों पश्चात किया गया ऐतिहासिक बदलाव

भदोही। सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां की प्रबंध कार्यकारिणी समिति द्वारा एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए नम्रता करवारिया को संस्था की नई अध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित किया। यह निर्वाचन संस्था के पूर्व अध्यक्ष सत्यानारायण मिश्र द्वारा वृद्धावस्था (94 वर्ष) एवं स्वास्थ्यगत कारणों के चलते दिए त्यागपत्र ते पश्चात की गई।

सत्यानारायण मिश्र का दशकों तक सेवाश्रम इंटर कॉलेज के प्रति रहा योगदान अनुकरणीय रहा है। उनका कार्यकाल नेतृत्व और शिक्षा के प्रति समर्पण, संस्था के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा। प्रबंध कार्यकारिणी सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी समुदाय ने उनके कार्यकाल को सम्मान के साथ स्मरण किया। नवनियुक्त अध्यक्ष नम्रता करवारिया जो सामाजिक विकास के क्षेत्र में सक्रिय रही हैं। अध्यक्ष का पद ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति मेरे लिए एक दायित्व नहीं बल्कि संस्था की विरासत, मूल्यों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प है। संस्थान के प्रेरणास्रोत एवं वर्तमान प्रबंधक संस्कृत महानायक श्री महर्षि आज़ाद के मार्गदर्शन में तथा पूर्व प्रबंधक स्व.घनश्याम दुबे के आदर्शों को मूर्त रूप देने की भावना के साथ संस्था को शैक्षिक, सांस्कृतिक और नैतिक प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हूं।

इस मौके पर श्री घनश्याम दुबे महाविद्यालय के अध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, प्रबंधक प्रतीक दुबे, उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, उपप्रबंधक शिवशंकर सिंह व सेवाश्रम इंटर कॉलेज के कोषाध्यक्ष रामचरण आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button