जबलपुर:पनागर बाईपास पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भव्य स्वागत दिल्ली आंदोलन में शामिल होने की बड़ी तैयारी
Jabalpur: State Congress President Jitu Patwari received a grand welcome at Panagar bypass, major preparations underway to join the Delhi agitation.

जबलपुर:वही बड़ी खबर जबलपुर की पनागर विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पनागर बाईपास पर मध्य प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी का जोरदार और भव्य स्वागत किया। कटनी दौरे पर सड़क मार्ग (बाय रोड) से जा रहे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया।इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आगमन और उनसे हुई मुलाकात से पनागर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और अपार उत्साह का संचार हुआ है।
बातचीत के दौरान विवेक पटेल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी 1 तारीख को दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।उन्होंने स्पष्ट किया कि पनागर विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर 1 तारीख को दिल्ली पहुंचेंगे और ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ विरोध कार्यक्रम में प्रमुखता से हिस्सा लेंगे। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कार्यकर्ता एक विशाल जनसैलाब के रूप में दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे और इस आंदोलन के जरिए ‘वोट चोर’ सरकार को सत्ता से गिराने का मजबूती से काम करेंगे।
दिल्ली आंदोलन में पनागर विधानसभा क्षेत्र से भागीदारी के संबंध में विवेक पटेल ने बताया कि क्षेत्र से 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों के दिल्ली जाने की प्रबल संभावना है। आंदोलन में शामिल होने के लिए आवागमन की तैयारियों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 400 से 500 लोगों का ट्रेन में आरक्षण (रिजर्वेशन) पहले ही पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त शेष कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजने के लिए बसों और निजी कारों का विशेष इंतजाम किया जा रहा है, ताकि पनागर विधानसभा से भारी संख्या में लोग समय पर दिल्ली के लिए रवाना हो सकें।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



