9 साल बाद जेल से छूटते ही हत्या के आरोपी के समर्थकों ने निकाली रैली की आतिशबाजी,आधा दर्जन पुलिस हिरासत में

जबलपुर का कुख्यात बदमाश जो कि हत्या के मामले ने 9 साल तक जेल में था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार की रात को जब जेल से छूटकर घर आया तो बड़े भाई और दोस्तो ने रैली निकाली। रांझी दर्शन तिराहे से बापू नगर तक लड़कों की भीड़ लगी रही, और आतिशबाजी की गई। देर रात किसकी और क्यों रैली निकाली गई, स्थानीय लोग भी नहीं समझ पा रहे थे। थोड़ी देर बाद जब रांझी पुलिस को जानकारी लगी तो मौके पर पहुंची, जिन्हें देखकर लड़के भाग खड़े हुए। पुलिस ने 3 नाबालिग सहित 6 लड़कों को हिरासत में लिया है। रांझी पुलिस रैली निकालने वाले बदमाश की भी तलाश में जुटी हुई है।
हत्याकाआरोपीहैराजासोनकर
रांझी थाना के बापू नगर में रहने वाला राजा सोनकर (31) के खिलाफ आबकारी एक्ट, गाली गलौज, मारपीट, चाकू बाजी एवं हत्या के कुल 7 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। राजा सोनकर ने अगस्त 2016 में अपने पिता अशोक सोनकर के साथ मिलकर सुभाष चंद्र सोनकर की हत्या कर दी थी। रांझी पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ 294, 302, 307, 506 34, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया, जहां से राजा सोनकर को जेल भेज दिया गया।
27 जून 2025 को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राजा सोनकर को सशर्त जमानत दी थी। जेल से छूटने के बाद राजा सोनकर के भाई अजय उर्फ विवेक सोनकर ने जेल से बाहर आने की खुशी में रांझी क्षेत्र में एक विशाल जुलूस निकाला। इस रैली में 50 से अधिक लड़के शामिल थे, जो की शोर शराबा करते हुए बापूनगर तक पहुंचे। थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि इस जुलूस की किसी भी तरह क अनुमति नहीं थी, इसके बावजूद भी बदमाश राजा सोनकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर जुलूस निकाला। जानकारी मिलने पर जब पुलिस बापू नगर पहुंची तो वहां से लड़के फरार हो गए।
रांची थाना प्रभारी के मुताबिक जेल से छूटे राजा सोनकर और उसके भाई विवेक सोनकर सहित अनुज ठाकुर, अभिषेक चौधरी, हर्ष राजपूत सहित 50 से अधिक लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अनुज, अभिषेक और हर्ष को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि जेल से छूटते ही क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए बदमाश राजा सोनकर ने अपने साथियों के साथ रैली निकाली थी। दोनों के खिलाफ 471/2025 धारा 223, 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया है, तलाश जारी है। थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने बताया कि दोनों ही आदतन अपराधी हैं। राजा सोनकर के खिलाफ सात एवं विवेक सोनकर के खिलाफ सात मामले पंजीबद्ध है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



