आजमगढ़:कावरियों का जत्था देवघर रवाना
Azamgarh news:A group of pilgrims left for Deoghar
माहुल(आजमगढ़)। क्षेत्र के निजामपुर बाजार से बुधवार को देवघर मेल कावरिया संघ के तत्वाधान में कावरियों का एक जत्था दर्शन पूजन हेतु देवघर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर हर हर महादेव के उद्घोष से क्षेत्र गूंज उठा।विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी देवघर कावरिया संघ के तत्वाधान में निकला 51 कावरियों का यह जत्था गाजे बाजे के साथ नाचते गाते हुए गांव के शिव मंदिर पर पहुंचा और भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद हर हर महादेव के उद्घोष के साथ देवघर के लिए रवाना हुआ। ग्रामीण महिलाओं ने पाव छूकर कावरियों का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर, अभिलाष अग्रहरि, हनुमान अग्रहरि, शैलेश अग्रहरि, बीरू, सचिन, भीम, नीरज सोनू , परविंद, दिनेश आदि रहे।।