आजमगढ़:हत्या के प्रयास में फरार आरोपी के घर धारा 82 की नोटिस चस्पा

रिपोर्ट: साजिद खान

आजमगढ़: कप्तानगंज थाने की पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे अभियुक्तों के घर 82 सीआरपीसी की नोटिस चस्पा।दिनांक- 05.08.23 को वादी मुकदमा ओंमकार सिंह पुत्र स्वं0 सूर्यनाथ सिंह साकिन- छीड़ी गोपाल थाना- कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि पुरानी रंजीश को लेकर विपक्षी दिनेश कुमार सिंह व पवन कुमार सिंह ने जान से मारने की नियत से हमला कर देना, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 213/23 धारा- 307/308/452/323/504/506/34/325 भादवि0 बनाम 1. घनश्याम पुत्र गंगा सिंह 2. गोपाल सिंह 3. रामअवतार सिंह पुत्रगण घनश्याम सिंह 4. दीपांशू सिंह उर्फ आदित्य सिंह 5. अंशुमान सिंह 6. कुश सिंह उर्फ अर्पित सिंह पुत्रगण गोपाल सिंह निवासीगण ग्राम- छीड़ी गोपाल थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।उक्त अभियोग में अभियुक्त दीपान्सु सिंह उर्फ आदित्य सिंह, अंशुमान सिंह, कुश सिंह उर्फ अर्पित सिंह समस्त पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम छीड़ी गोपाल थाना कप्तानंगज जनपद आजमगढ़ काफी समय से वांछित चल रहे है जिनके विरूध्द दिनांक 29.11.23 को मा0 न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी का आदेश दिया गया। मा0 न्यायालय के धारा 82 सीआरपीसी के आदेश के अनुपालन में दिनांक 30.11.2023 को उ0नि0 जितेन्द्र सिंह मय हमराह द्वारा अभियुक्तो के घर पर आदेश की छाया प्रति गाँव के गवाहों के समक्ष चस्पा किया गया तथा गाँव में व गाँव के बाहर चौराहों-तिराहों पर डुगडुगी पिटवा कर मुनादी करायी गयी
पंजीकृत अपराध- मु0अ0सं0 213/23 धारा धारा- 307/308/452/323/504/506/34/325 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button