आजमगढ़:अगले 5 से 10 वर्षों में हर ब्लॉक स्तर पर होंगे फायर स्टेशन,महानिदेशक अग्निशमन ने महराजगंज में फायर ट्रेनिंग सेंटर का किया उद्घाटन

रिपोर्ट:कमल कांत शुक्ला

महराजगंज/आजमगढ़:स्थानीय थाना परिसर स्थित अग्निशमन केंद्र पर शनिवार को महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा अविनाश चंद्र ने अग्नि सचेतकों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उन्हें उनकी जिम्मेदारियां का बोध कराया तथा फायर ट्रेनिंग सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया।इस मौके पर उन्होंने अग्निशमन कर्मचारियों, सचेतको तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्निकांड की घटनाएं बहुत ही भयावह होती हैं तथा ऐसी स्थिति में घटित होती हैं जब हम बचाव के लिए तैयार नहीं होते और पल भर में ही संपत्तियों के साथ आग से घिरे लोगों की जिन्दगियां समाप्त हो जाती है । ऐसे में बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है कि हम आगको लगेने ही न दें । इसके लिए विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर प्रति ब्लॉक 100 सचेतकों को नियुक्त किया गया है जिन्हें एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया है । यह सचेतक लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे ताकि आगजनी की घटनाएं होने ही न पाए । उन्होंने कहा कि 99% आगजनी की घटनाएं इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट के कारण होती है । जिससे बचाव के लिए आवश्यक है कि लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों की वायरिंग इलेक्ट्रिक इंजीनियर से ऑडिट करा लें । क्योंकि पुरानी वायरिंग के समय लोड कम थे और अब बढ़ चुके हैं जिससे स्पार्किंग स्वाभाविक है । वहीं एलपीजी सिलेंडर में ज्यादातर आगजनी के कारक हैं । संपत्तियों के बचाव के साथ-साथ सबसे जरूरी है लोगों की जिंदगियां बचाना और ऐसे में इससे बचने के लिए लोगों को जानकारी देना व जागरूक करना विभाग की प्रमुखता में है । उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर तहसील स्तर पर एक फायर स्टेशन क्रियाशील हो तथा आने वाले 5 से 10 वर्षों में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर फायर स्टेशन बनाये जाएंगे । विभाग की यह भी मंशा है कि संसाधनों को देखते हुए मोबाइल फायर कर्मचारियों का प्रबंध किया जाए जो आगजनिक के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंच सके । उन्होंने कई भीषण आगजनी की घटनाओं का जिक्र करते हुए बचाव के तरीकों को बताया तथा ट्रेनिंग सेंटर में लगे उपकरणों व केंद्र पर मौजूद वाहनों का बारीकी से निरीक्षण किया । इस मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा, एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ल सहित तमाम विभागीय अधिकारी व कर्मचारी तथा आम जन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button