सेंट जेवियर्स की छात्राओं ने प्रभारी निरीक्षक को बांधी राखी, दिया भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का संदेश।

Mau. On the eve of Raksha Bandhan, the girl students and teachers of St. Xavier's Senior Secondary School, Ghosi, reached the police station and tied rakhi to inspector in charge Pramod Kumar Singh, sub-inspectors and the police, and gave the message of this festival, a symbol of unbreakable love, trust and protection of brother and sister. The students who tied rakhi included Ananya Pandey, Rudrakshi Pandey, Divyanshi Yadav, Mansi Choubey and Aayushi Dubey. These students not only expressed their feelings by tying rakhi but also saluted the service and dedication of the policemen.

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

घोसी।मऊ। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल घोसी की छात्राएं एवं शिक्षिकाओं ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर कोतवाली पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षकों एवं पुलिस को राखी बांधकर भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक इस पर्व का संदेश दिया।
राखी बांधने वाली छात्राओं में अनन्या पाण्डेय, रुद्राक्षी पाण्डेय, दिव्यांशी यादव, मानसी चौबे और आयुषी दुबे शामिल रहीं। इन छात्राओं ने न सिर्फ राखी बांधकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, बल्कि पुलिसकर्मियों की सेवा और समर्पण को भी सलाम किया।
प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बच्चियों से राखी बंधवाकर भावुकता व्यक्त की और उन्हें आशीर्वाद देते हुए सुरक्षा व सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है, और ऐसे सामाजिक जुड़ाव से उनके कार्य को नई ऊर्जा मिलती है।
इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. कमलापतिठाकुर, वरिष्ठ समन्वयक श्रीमती अंजलि ठाकुर, शिक्षिका श्रीमती इंदुमतीचौबे एवं अध्यापिका मिस पल्लवी, एस आई सूरज सिंह, का0 शैलेश कोरी, का0अनिल चौधरी, का0 अविनाश यादव भी उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं के इस प्रेरणादायक कार्य की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button