Mau news:राज्यमहिलाआयोग की उपाध्यक्ष ने सीएचसी का औचकनिरीक्षण करने के साथ इकोमार्ट का शुभारम्भ किया।
Mau. State Women Commission Vice President Charu Chaudhary inaugurated the Eco Mart located at Pakri Mod by cutting the ribbon after conducting a surprise inspection of CHC during her busy schedule in Ghosi town on Friday. During the inspection of CHC, a lady doctor was found absent. After the inauguration of Eco Mart, she listened to the problems of the people present and directed the officials to find solutions.
घोसी।मऊ। राज्यमहिलाआयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने शुक्रवार को घोसी नगर में अपने व्यस्त कार्यक्रम में सीएचसी का औचक निरीक्षण करने के बाद पकड़ी मोड़ स्थित इको मार्ट का फीता काट कर शुभारंभ किया। सीएचसी के निरीक्षण में एक महिला डाक्टर अनुपस्थित मिली। इको मार्ट के शुभारम्भ के बाद उपस्थिति जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान हेतु अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया।
राज्यमहिलाआयोग की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्रीदर्जाप्राप्त चारू चौधरी ने घोसी नगर पहुँच कर सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुँच कर निरीक्षण किया। जहाँ अधीक्षक डा एस के पंकज ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण में पाया कि महिला डाक्टर अनुपस्थित है। जिसपर अधीक्षक डा एसके पंकज ने बताया कि पूर्व में किसी के बीमारी का हवाला देकर छुट्टी ली थी। इधर दो दिन से बिना सूचना के नहीं आरही है। दवाओं की कमी के विषय में बताया कि दवाओं की डिमांड भेज दिया गया है। जल्द उपलब्ध हो जायेगी। उपाध्यक्ष महिलाआयोग ने बताया कि जो भी कमी मिली है उसको कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया जायेगा। इसके बाद महिलाआयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने पकड़ी मोड़ स्थित इकोमार्ट का राजेशजायसवाल एवं ब्रम्हकुमारीओमशांति की बहनों की उपस्थिति में फीता काट कर शुभारंभ किया। बाद में वहा उपस्थिति लोगों ने अपनी समस्याओं को उनके सम्मुख प्रस्तुत किया। उसूरा बुजुर्ग के राजेश विश्वकर्मा ने शिकायत किया कि 7 जुलाई 025 को गाव का ही अबू हाशिम रात्री में मेरे घर में आकर मेरी नाबालिंग पुत्री के साथ छेड़ छाड़ करने लगा। शिकायत पर पुलिस उसको पकड़ कर लाई और प्रभाव में आकर मात्र शांति भंग मे चालान कर दिया। आरोपी खुले आम घूम रहा और धमकी दे रहा है। जिस पर महिला दरोगा से देर तक सवाल जबाब करती रही। रामपूर धनौली की सावित्री देवी ने अपने आवास को न बने देने की शिकायत किया। जिसपर उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ अन्य अधिकारी को फोन कर जल्द कार्यवाही का निर्देश दिया। इस अवसर पर कन्हैयाजायसवाल, राजेशजायसवाल,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नुपूरअग्रवाल,योगेंद्रनाथ राय, गिरिजापतिराय, अरविंदपांडेय,, गोपालसहानी, मुन्ना सहानी, आफ़ताबअहमद, सागरकुमार, खुर्शीदखान, नेहालअख्तर, मोहन शर्मा, आदि उपस्थिति रहे।



