रोड को लेकर भाटीनपारा मोड़ पर कांग्रेस नेता शाहिद शादाब के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

Villagers staged a strong protest under the leadership of Congress leader Shahid Shadab at Bhatinpara turn regarding the road

आजमगढ मार्टीनगंज ब्लॉक के भटिनपारा में शनिवार को कांग्रेस नेता शाहिद शादाब के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जर्जर सड़क को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ग्रामीणों ने दीदारगंज के सपा विधायक कमलाकांत राजभर पर विकास कार्यों में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों ने विधायक को सपा विरोधी और भाजपा के करीबी बताते हुए पीडीए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया फूलपुर से सिकरौर के बीच भटिनपारा मोड़ से सहिजना भटिनपारा तक जाने वाला लगभग दो किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है ग्रामीणों का कहना है कि 2013 के बाद इस सड़क की मरम्मत तक नहीं कराई गई कई बार विधायक से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे आक्रोशित ग्रामीणों को प्रदर्शन करना पड़ा

कांग्रेस नेता व फूलपुर-पवई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शाहिद शादाब ने कहा विधायक कमलाकांत राजभर पीडीए विरोधी रवैया अपना रहे हैं और भाजपा के करीबी के तौर पर काम कर रहे हैं यादव और मुस्लिम गांवों में विकास कार्यों की पूरी तरह उपेक्षा की जा रही है उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सड़क का निर्माण नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा प्रदर्शन में दीपक सोनकर, लालमन सोनकर, भूषण सोनकर ,पंकज सोनकर, सलमान महमूद, मो उस्मान, मो ताबिश इब्राहिम, अब्दुल्लाह, मो फैज, मो हंजला, मो अर्सलान ,मो फरहान ,मो ज्याद, मोहम्मद रहमान, मोहम्मद जीशान,मो मोसाद, मुहम्मद बैदुल्लाह, मोहम्मद बदरे आलम,मोहम्मद आलम,फकरूल इस्लाम, मो जाकिर ,मो अदनान, राधे राम झिनकू जीशान डॉ. राम चंदर राजेश सहित कई ग्रामीण शामिल रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button