Azamgarh News:राजकीय/निजी आईटीआई आजमगढ़ में पंचम चरण में प्रवेश हेतु चतुर्थ चरण में रिक्त सीटों के सापेक्ष करें आवेदन

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
राजकीय/निजी आईटीआई आजमगढ़ में पंचम चरण में प्रवेश हेतु चतुर्थ चरण में रिक्त सीटों के सापेक्ष करें आवेदन*
आजमगढ़ 05 अक्टूबर 2026/
नोडल प्रधानाचार्य,राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दीपक कुमार यादव द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रवेश सत्र 2026-2027 हेतु राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आजमगढ़ में पंचम चरण मंे प्रवेश हेतु चतुर्थ चरण सूची से प्रवेश की कार्यवाही उपरान्त परिणामी रिक्त सीटों के सापेक्ष राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी (अप्रवेशित/अचयनित) से नवीन विकल्प पंजीकृत करानंें तथा नवीन आवेदनकर्ताओं से आनलाईन आवेदन दिनांक: 06.10.2026 से 11.10.2026 रात्रि 12.00 बजे तक आमंत्रित किया जा रहा है।
प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव द्वारा बताया गया कि चतुर्थ चरण प्रवेश प्रक्रिया के उपरान्त अवशेष सीटों की सूचना जनपदवार/संस्थानवार/व्यवसायवार /पाठ्यक्रमवार परिषद की बेवसाइट ेबअजनचण्पद पर अथवा जनपद के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य/कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है, इच्छुक अभ्यर्थियों हेतु वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ेबअजनचण्पद पर पंचम चरण के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी द्वारा आवेदन तथा रिक्त सीटों का विवरण के लिए लिंक उपलब्ध होंगे तथा नवीन आवेदन करनें के लिए उपरोक्त वेबसाइट पर बनें हुए लिंक पर पंचम चरण के लिए अपना आवेदन फार्म भर सकते है। नवीन आवेदन के लिए सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु रू0-300/-मात्र, अनुसूचित जाति/अनु0 जनजाति हेतु शुल्क रू0-250/-मात्र एवं समस्त महिला अभ्यर्थियों हेतु शुल्क रू0 100/-मात्र निर्धारित है।



