Mau News:प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव हाउस अरेस्ट। प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी दौरे से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव हाउस अरेस्ट।
Mau. Before the arrival of Prime Minister Narendra Modi in Varanasi on Thursday, the police put Congress party's district president Raj Mangalya Yadav under house arrest from his residence Ghosi Baniyapar late on Wednesday night.
घोसी।मऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुवार को वाराणसी आगमन से पहले कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राज मंगलयादव को बुधवार देर रात पुलिस ने उनके निवास स्थान घोसी बनियापार से हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कार्रवाई नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के विरोध और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर वाराणसी में प्रस्तावित कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए की गई।
हाउस अरेस्ट के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “भाजपा लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है। प्रदेश में अराजकता फैली हुई है, महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं और अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं।”
उन्होंने बताया कि राहुल गांधी बुधवार को रायबरेली में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक में जा रहे थे, उसी दौरान भाजपा समर्थकों ने पुलिस संरक्षण में उनका विरोध किया। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।
राज मंगल यादव ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “प्रदेश में डर और भय का माहौल है। हाल ही में जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या ने लोगों को दहशत में डाल दिया है।”
यह जानकारी कांग्रेस पार्टी के प्रिंट मीडिया प्रभारी एडवोकेट सतीश कुमार पांडेय ने दी।