Mau News:संपूर्णसमाधानदिवस में 45 शिकायतों में 2 का हुआ निस्तारण,एसडीएम ने दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश।

Mau. A Sampoorna Samadhan Diwas was held in the auditorium of Ghosi Tehsil on Saturday, chaired by SDM Satyaprakash. Tehsildar Dharmendra Pandey and officials from various departments were present. The officials listened to the public's problems and issued necessary instructions to the concerned departments for their resolution.

घोसी। मऊ। घोसी तहसील के सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मौके पर तहसीलदार धर्मेंद्र पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आम जनता की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
समाधान दिवस में कुल 45 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 19 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे, जबकि विकास विभाग से 9, पुलिस विभाग से 6, नगर पंचायत से 9, विद्युत विभाग से 1 तथा अन्य श्रेणी में 1 मामला दर्ज हुआ।
एसडीएम सत्यप्रकाश ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से मौके पर जाकर करे । उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न करते हुए, जमीनी स्तर पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
तहसीलदार डा धर्मेंद्रकुमारपाण्डेय ने निर्देश दिया कि राजस्व कर्मचारी अपने अपने क्षेत्र में रहते हुए आमजन की समस्याओं को सुन कर स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण की कोशिश करे, जिससे उनको तहसील या जिला मुख्यालय जाने की जरूरत न पड़े। सभी शिकायतों का समय से निस्तारण कर कार्यालय में जमा करे।
इस अवसर पर नगरपंचायत के ईओ घोसी अनिलकुमार, अमिलाईओ मनोजकुमारयादव,कोतवाल प्रमेंद्रकुमारसिंह, राजस्वनिरीक्षक मतिन,परशुरामयादव, पारस, लेखपाल विवेककुमारसिंह,अरविंद पाण्डेय, शेषनाथ चौहान, शौरभ राय, गौरव राय, योगेन्द्र यादव, अजय चौहान, दोहरीघाट थाना प्रभारी आर के सिंह सहित राजस्व विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button