Azamgarh news:ग्राम प्रधान और कर्मियों की भागीदारी से गांव में हुआ स्वच्छता अभियान सफल
गांव के मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर चला सफाई अभियान

नरसिंह पवई। विकास खंड पवई के ग्रामसभा रामपुर कलां में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक, सफाई कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता सभी ने मिलकर गांव के विभिन्न स्थानों व मार्गों की सफाई की।स्वच्छता अभियान के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी लालजी, प्रधान जयप्रसाद सिंह, आशा कार्यकर्ता रेखा तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रतिमा तिवारी, सत्यदेव यादव सहित एक दर्जन से अधिक सफाई कर्मी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।गांव में हुए इस सामूहिक प्रयास से साफ-सफाई का संदेश पूरे क्षेत्र में गया और ग्रामीणों ने भी इसकी सराहना की।



