Azamgarh news:सैकड़ो की संख्या में शिक्षक पहुंचे सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के पास प्रधानमंत्री के नाम सौपे ज्ञापन

Hundreds of teachers reached MP Daroga Prasad Saroj and handed over the memorandum to the Prime Minister

तहसील सम्वाददाता सत्येन्द्र सिंह

लालगंज/आजमगढ़:सांसद दरोगा प्रसाद सरोज के कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में शिक्षक लालगंज सांसद सपा दरोगा प्रसाद सरोज से मिलकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा। शिक्षकों का कहना है कि माननीय उच्चतम न्यायालय ने सिविल अपील संख्या में 1385/2025 में 1सितम्बर 2025 को पारित निर्णय द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के लागू होने के पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को भी सेवा में बने रहने एवं पदोन्नति हेतु शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया है। जिससे उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद विद्यालयों में कार्यरत लाखों शिक्षकों की सेवा- सुरक्षा कार्य स्थायित्व एवं गरिमा पर संकट उत्पन्न हो गया है। अपने संबोधन में बोलते हुए सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि आपने जो पत्रक दिया है इस पत्र को मैं रख रहा हूं और यह आवाज सदन में गूंजेगी हम अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हम इसको जोरदार तरीके से सदन में उठाने का काम करेगें। जो इनकी निति है अध्यापकों के प्रति की हटा दिया जाय बेरोजगार कर दिया जाय। यह होने नही दिया जायेगा। सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने कहा कि अपने शिक्षक के लिए हर लड़ाई लड़ने के लिए कंधा से कंधा, कदम से कदम मिलाकर समाजवादी पार्टी चलने के लिए तैयार है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक मंत्री अतुल कुमार सिंह,ब्लाक अध्यक्ष लालगंज सत्यप्रिय सिंह,ब्लाक अध्यक्ष पल्हना मुकेश,ब्लाक अध्यक्ष मेहनगर नारायण सिंह, ब्लाक अध्यक्ष ठेकमा अनिल कुमार सरोज,ब्लाक मंत्री मोहम्मदपुर प्रदीप कुमार, ब्लाक मंत्री ठेकमा संतोष सिंह,ब्लाक मंत्री लालगंज राकेश कुमार पांडेय,आशुतोष कुमार सिंह,विनय कुमार सिंह, इंद्रसेन सिंह,गंगा प्रसाद यादव,विश्वजीत,सुनीता, दुर्गावती सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button