Azamgarh news:सिलाई मशीन पाकर बच्चियों के खिले चेहरे
Girls' faces lit up after receiving sewing machines

अमित सिंह
मेहनगर/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर अतिबलपट्टी ग्राम सभा में निर्मित शिव शक्ति दुर्गा मंदिर के तत्वाधान में भाजपा बूथ अध्यक्ष युवा समाजसेवी संजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में अपेक्षित बच्चियों में सिलाई मशीन का वितरण किया गया वही सिलाई मशीन पाकर बच्चियों के चेहरे खिल उठे भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने बताया यह कार्यक्रम अनवरत जारी रहेगा जरूरत मंद बच्चे और बच्चियों में उनकी आवश्यकतानुसार सामग्री प्रदान की जाएगी जिससे वो अपना रोजगार के क्षेत्र में अपना भविष्य सवार सके इस अवसर पर अनुराग पाण्डेय इनरमां देवी शिवधनी विश्वकर्मा सहित गांव के संभ्रांत व्यक्ति लोग उपस्थित रहे।



