Azamgarh news:शक्ति स्वरूपा नौ कन्याओ को विधि विधान से उनका पैर धुल , श्रृगार कर चुनरी ओढ़ाकर कन्याओं का पूजन – अर्चन कर सभी को भोजन कराकर वस्त्र , फल , मिठाई से विदाई की गयी
Nine girls in the form of Shakti were ritually worshipped, their feet were washed, they were adorned and covered with chunri, and after feeding them all, they were bid farewell with clothes, fruits and sweets.

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज (आजमगढ ) शारदीय नवरात्र पर आत्म अनुसंधान आश्रम परिसर मई मे परम पूज्य बाबा विशाल जी के सानिध्य ( देखरेख ) मे महातत्व राजराजेश्वरी मणि द्वीपेश्वरी जी का नौ दिन अनवरत हवन ,पूजन, आरती समयानुसार होती रही । नवरात्र के अन्तिम दिन हवन की पूर्णाहुति के उपरान्त दोपहर मे आरती के बाद नवमी के पावन पर्व पर आत्म अनुसंधान आश्रम परिसर मई मे शक्ति स्वरूपा नौ कन्याओ को विधि विधान से उनका पैर धुल , श्रृगार कर चुनरी ओढ़ाकर कन्याओं का पूजन – अर्चन कर सभी को भोजन कराकर वस्त्र , फल , मिठाई से विदाई की गयी । उपस्थित माताए देवी पचरा, मंगल गीत गाती रही। इस अवसर दिवाकर राय, आचार्य सर्वेश कुमार, धनन्जय उर्फ धन्जू,सन्तोष पाठक,पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह,ऋषिकान्त राय, रामाशीष सिंह गुड्डू,आशू राय,दिग्विजय राय, रामनयन सिंह,शरद सिंह, मुरारी,बलवन्त सिंह, आलोक सिंह जवाहिर, रमेश विश्वकर्मा,विनोद यादव सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे ।



