Azamgarh news:थाना अध्यक्ष बिलरियागंज ने लगाई चौपाल, ड्रोन निगरानी और शराब के दुष्प्रभावों पर किया जागरूक

Police station chief Bilariaganj organised a Chaupal, created awareness on drone surveillance and ill effects of alcohol.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आज़मगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा चांदपुर में थाना अध्यक्ष बिलरियागंज सुनील दुबे के नेतृत्व में चौपाल के माध्यम से ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। इस चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित करते हुए ड्रोन कैमरे की चल रही अफवाह और ड्रोन कैमरा के माध्यम से चोरी होने की अफवाह से बचने की बात कही। उन्होंने जागरूक किया कि कहीं ऐसी कोई बात नहीं है प्रशासन लगा हुआ है अगर कोई भी ऐसी शिकायत आप लोगों के माध्यम से मिलती है तो उसकी हमें जानकारी दें स्वयं उसका निर्णय न लें अन्यथा की स्थिति में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। और सरकार की चल रही नीतियों के तहत सड़क सुरूर यानी की सड़क पर या पब्लिक प्लेस पर शराब ना पिए नहीं तो ऐसी स्थिति में मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साइबर अपराध के मामले में भी उपस्थित सभी लोगों को जागरूक किया गया।उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी स्थिति में शराब सड़क पर न पिये। उन्होंने बताया कि अपराध और अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस भी अब ड्रोन कैमरों का उपयोग कर रही है, जिससे निगरानी और अधिक सख्त एवं पारदर्शी हो सकेगी।इस अवसर पर रूद्रप्रकाश राय बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष भाजपा,जगतपाल सिंह,संतोष पासवान, ओम प्रकाश राय, अशोक राय, मनोज राय, दुब्बर राम, सोमई राम, महेंद्र गुप्ता, मुन्ना राय,ग्राम प्रधान शिव बदन राम बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button