Azamgarh news:आजमगढ़ में दो घटनाओं से मचा हड़कंप, पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित उतारा
पारिवारिक विवाद से नाराज होकर ताड़ के पेड़ और इमारत की छत पर चढ़े दो युवक

आजमगढ़ 1 अक्टूबर : शहर कोतवाली क्षेत्र में को दो विभिन्न घटनाओं में आमजन में भय एवं अराजकता का माहौल उत्पन्न हुआ, जिनके संबंध में पुलिस द्वारा तत्काल प्रभावी कार्रवाई की बुधवार को थाने पर सूचना मिली की एक व्यक्ति विनोद राजभर, पुत्र स्व. रामबदन राजभर, निवासी सखिया, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र 42 वर्ष*, पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी से नाराज होकर अपने घर के बगल स्थित ताड़ के पेड़ पर चढ़ गया। उक्त कृत्य से ग्रामीणों में भय एवं अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस द्वारा काफी प्रयास एवं समझाने-बुझाने के उपरांत उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा गया। सार्वजनिक शांति भंग करने एवं आगामी दशहरा/दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था प्रभावित न हो, इस दृष्टिगत विनोद राजभर के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएस के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही कर चालान किया गया.थाने पर सूचना प्राप्त हुई की चंदन गुप्ता, पुत्र श्री कैलाश गुप्ता, निवासी हरिवंशपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र 31 वर्ष,* अपनी पत्नी से आपसी पारिवारिक विवाद के कारण नाराज होकर काशीराम आवास, रैदोपुर कालीचौरा स्थित भवन की सबसे ऊँचाई पर चढ़ गया तथा वहां से दहशत फैलाने का प्रयास किया। इस घटना से काशीराम कॉलोनी एवं आसपास के निवासियों में भय एवं अशांति का माहौल उत्पन्न हो गया। पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा गया।आगामी दशहरा/दीपावली पर्व पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चंदन गुप्ता के विरुद्ध भी धारा 170/126/135 बीएनएस के अंतर्गत चालान किया गया।इन घटनाओं से आमजन में यह संदेश गया कि कानून व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं पुनः न हों।



