Azamgarh news:गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस पर ध्वजारोहण कर विद्यालयों में धूमधाम से मनाई गई जयंती
Gandhi Jayanti and Lal Bahadur Shastri's birthday were celebrated with great enthusiasm in schools by hoisting the flag.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद में शिक्षा क्षेत्र बिलरियागंज अंतर्गत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय पटवध कौतुक की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुमुद लता सिंह द्वारा ध्वजारोहण के बाद गांधी जी की प्रिय भजन राम धुन को शिक्षिकाओं और बच्चों द्वारा गायन किया गया। तो वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर (सियरहां) परिसर में प्रधानाध्यापिका कमला रानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अध्यापक और अध्यापिकाओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उपस्थित बच्चों को दोनों महान विभूतियों के जीवन और उनके विचारों तथा राष्ट्र के प्रति उनके योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी कार्यक्रम के तहत रूद्रप्रकाश राय भाजपा मंडल अध्यक्ष बिलरियागंज मय टीम द्वारा श्रीनगर सियरहां स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। इसके तहत गुलवा गौरी में पौधारोपण भी किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मंदिर परिसर में शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर विजेंद्र राय जिला प्रमुख एबीवीपी, पूर्व जिला महामंत्री रवि शंकर तिवारी, श्रीनिवास राय,सियावर राय, श्रवण यादव, अमरजीत पासवान, संतोष पासवान, सूर्य प्रकाश मिश्रा, दयाशंकर यादव, अशोक सिंह, अभिषेक सिंह, हरिकेश राजभर, उमेश राय, अदालती पासवान आदि लोग मौजूद रहे।



