Azamgarh news:जीयनपुर मूर्ति विसर्जन पर निकली शोभा यात्रा.देवी प्रतिमाओं की निकाली गई शोभायात्रा,दोहरीघाट के सरजू तट पर किया विसर्जन

A procession was taken out for idol immersion in Jeyapur. A procession of goddess idols was taken out and immersed on the banks of Sarju in Doharighat.

सगडी/आजमगढ़:जीयनपुर बाजार की लगभग दो दर्जन से अधिक देवी प्रतिमाओं का शनिवार को विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चना करके मूर्तियों को ट्रैक्टर ट्राली पर रख कर कलश शोभायात्रा निकाली गई जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मुबारकपुर तिराहे के पास देवी के स्थान पर पहुंची जहां लोगों ने पूजन अर्चना की और उसके बाद जीयनपुर चौक पर आधा दर्जन डीजे को जाम लगाकर घण्टो डांस कंपटीशन एवं डीजे कंपटीशन किया गया इस दौरान पूरी सड़क और चौक जाम रहा जिससे आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा हालांकि यह परंपरा डीजे कंपटीशन चौक पर जाम करके काफी दिनों से किया जाता रहा है। इसके पूर्व ही आजमगढ़ दोहरीघाट मार्ग को रजादेपुर और अंजान शहीद से रूट डायवर्ट कर दिया गया था।जिससे कि किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न ना हो पर सड़क जाम कर जिस तरह से डीजे का कंपटीशन किया गया एम्बुलेंस आदि निकालने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा वही समस्त मूर्तियां की सुरक्षा के लिए पुलिस आगे पीछे लगी रही। इसके पूर्व शोभायात्रा के दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए फूल मालाओं की वर्षा करते हुए सुख समृद्धि की कामना करते हुए जमकर जयकारे लगाए जिससे पूरा नगर जयकारों से गूंज उठा। इसी के साथ लोगो ने माता को अगले वर्ष आने और परिवार की सुरक्षा आदि करने की कामना की गई वही देवी प्रतिमाओं को कतार बद्ध तरीके से दोहरीघाट के लिए रवाना हो गई जो विभिन्न बाजारों में रुकते और डीजे की धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए दोहरीघाट जनपद मऊ के सरजू तट पर पूर्व से सरजू तट के किनारे खोदे गए गड्ढे में मूर्तियों को विसर्जित किया गया। मूर्तियों के देवी प्रतिमाओं के सब कुशल बाजार से निकल जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली इस दौरान जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद वही मुकेश जायसवाल,राजेश जायसवाल,रविप्रकाश गुप्ता उर्फ डब्लू,आलोक चौरसिया,सोनू चौरसिया,हिमांशु जायसवाल, जगदीश जायसवाल,अजित सिंह,राकेश जायसवाल,जयहिंद मद्धेशिया,अनिल सोनकर, अजित सिंह, आशुतोष,शिवम सिंह ,आसुतोष सिंह दीपक सिंह ,संजीव चौहान,अमित सिंह मुन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button