Azamgarh news:फरियादियों को न्याय दिलाने में आगे आए सी.आर.ओ. संजीव ओझा
Nizamabad Tehsil Samadhan Diwas was held under the chairmanship of CRO Sanjeev Ojha.

निजामाबाद तहसील समाधान दिवस सी आर ओ संजीव ओझा की अध्यक्षता में हुआ
प्रेमप्रकाश दुबे की रिपोर्ट
निजामाबाद/आजमगढ़।निजामाबाद तहसील समाधान तहसील सी आर ओ संजीव ओझा की अध्यक्षा में हुआ।समाधान दिवस पर राजस्व,पुलिस,विकास,बिजली अन्य संबंधित कुल 44 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े।दो राजस्व संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 42 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर जाकर निस्तारित करने का निर्देश देते हुए सी आर ओ संजीव ओझा ने कहा कि राजस्व संबंधित मामलों के लिए पुलिस और राजस्व संबंधी टीमों का गठन किया जाए और मौके का मुआयना करके शीघ्र निस्तारण किया जाए। सीआर ओ संजीव ओझा ने उपस्थित हर विभागों के अधिकारियों से कहा कि आप लोग अगर फरियादियों की समस्या का निदान समय से कर देंगे तो तहसील दिवस या थाना दिवस पर इतनी भीड़ नही लगेगी।फरियादी मुख्य मंत्री दरबार नही पहुचेगे।मुख्य मंत्री का सख्त निर्देश है जो भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर तहसील दिवस या थाना दिवस पर पहुंचे उनके समस्या का तुरंत संबंधित अधिकारी निदान करे।उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी फरियादियों की समस्या का निदान कर देगे तो वह बार बार तहसील दिवस या थाना दिवस वा मुख्यमंत्री दरबार चक्कर नही लगाएगा।तहसील समाधान दिवस पर सी आर ओ संजीव ओझा, तहसीलदार चमन सिंह राना,निजामाबाद विद्युत उपखंड अधिकारी अमित कुमार श्रीवास्तव, सी आर ओ गनर राकेश कुमार,नलकूप विभाग जेई राहुल राय,कृषि विभाग प्रवेक्षक,दीपक कुमार पांडे खंड शिक्षा अधिकारी,मनोज कुमार शर्मा ,सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज सिंह,बन विभाग गोपाल जी, निजामाबाद उपनिरीक्षक कमला पटेल,सरायमीर थानाध्यक्ष, तहबरपुर थाना उपनिरीक्षक दशरथ उपाध्याय,निजामाबा राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार, प्रभु नाथ यादव,राजस्व लेखपाल,संजय सिंह,विक्रांत सिंह,लालधर यादव,इस्तखार अली,महिला लेखपाल सोनाली आदि लोग मौजूद रहे।



