Azamgarh news:भाजपा सरकार की उपलब्धि पर उत्सव:मुहम्मदपुर में हुआ विधानसभा सम्मेलन

Celebration of BJP government's achievement: Assembly conference held in Muhammadpur

आजमगढ़:। विधानसभा दीदारगंज क्षेत्र के अंतर्गत मंडल मुहम्मदपुर में दिनांक 4 अक्टूबर को भाजपा सरकार द्वारा ऐतिहासिक रूप से जीएसटी घटाए जाने के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण विधानसभा सम्मेलन व मंडल कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक सभागार मुहम्मदपुर में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा की जिला संयोजक व पूर्व सांसद लालगंज श्रीमती संगीता आजाद ने की, जबकि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे माननीय ऋषिकांत राय (उपसभापति, उत्तर प्रदेश सरकारी चीनी मिल संघ एवं पूर्व जिलाध्यक्ष, लालगंज)।कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि का हार्दिक स्वागत कर उन्हें माल्यार्पण किया। डॉ. विश्वकर्मा ने अपने प्रेरणादायी व्यक्तित्व और संगठनात्मक दक्षता से कार्यक्रम को गरिमामय बनाया। दीदारगंज विधानसभा सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा के विस्तार और जनसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने में उनका योगदान उल्लेखनीय है।बैठक का संचालन जिला मंत्री अजय यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ऋषिकांत राय एवं मंडल अध्यक्ष मनीष राय ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं और जनता को जीएसटी घटाए जाने से होने वाले लाभों की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर छूट से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे  पूर्व सांसद श्रीमती संगीता आजाद, पूर्व विधायक अरिमर्दन आजाद, जिला मंत्री रामस्वार्थ राजभर, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष मनीष राय, मंडल उपाध्यक्ष उग्रसेन चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश चौहान व रमेश मधुकर, महामंत्री अरविंद यादव (पिंटू यादव), महामंत्री राजीव चौहान, मीडिया प्रभारी अबुल कैश फैजी, अरुण चौहान, राममूरत चौहान, संतोष सेठ, ऋषभ यादव, रविंद्र राम, राजेश बिंद, सुरेंद्र प्रजापति, अरविंद यादव एडवोकेट, संतोष कुमार (पूर्व मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा), समीर कुमार चौहान, मोहम्मद शमशाद, अरविंद सेठ, सोनू विश्वकर्मा, बृजेश चौहान सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और ग्रामीणजन।इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा के योगदान और संगठनात्मक कौशल की सराहना की। ग्रामीण जनता ने उन्हें क्षेत्र का सच्चा सेवक बताते हुए सम्मानित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button