Deoria news, अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह कुरुक्षेत्र में बरहज के गौरव कवि, अमित कुमार मल्ल, हुए सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह कुरुक्षेत्र में बरहज, महेन, के गौरव कवि अमित कुमार मल्ल सम्मानित

देवरिया।
” निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति हरियाणा”, “हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला ” और “अखिल भारतीय प्रेरणा साहित्य एवं शोध संस्थान”, के तत्वाधान में दिनांक 5 अक्टूबर 25 को राम स्वरूप सभागार ,कुरुक्षेत्र में हिंदी उत्सव एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक डॉ धर्मदेव विद्यार्थी ,पद्म प्रोफेसर रवींद्र और प्रो बाबूराम उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में श्री अमित कुमार मल्ल को हिंदी साहित्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया । देवरिया के महेंन के मूल निवासी श्री मल्ल वर्तमान में लखनऊ में रह रहे हैं।श्री मल्ल 42 वर्ष से लेखन के क्षेत्र में है। इनकी दस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। इसके पूर्व श्री मल्ल को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान सहित अन्य सम्मानों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर पूरन चंद टंडन दिल्ली , प्रो प्रदीप , प्रोफेसर पवन अग्रवाल लखनऊ , प्रो शर्मा मिजोरम आदि को भी सम्मानित किया गया।
कवि एवम लेखक अमित कुमार मल्ल के सम्मानित होने पर नगर के कवि रामेश्वर प्रसाद यादव, कवि रमेश तिवारी अन्जान, पत्रकार श्रवण गुप्त, कवि अंजनी कुमार उपाध्याय, पत्रकार विनय मिश्र, नागरी प्रचारिणी सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार दीक्षित, राकेश श्रीवास्तव, फैजान अंसारी, जीशान अंसारी सहित कई सम्भ्रांत जनों ने शुभकामनाये दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button