आजमगढ़:फर्जी रजिस्ट्री व कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने के मामले में गैंगेस्टर एक्ट का आरोपी मो0 हैदर चुनहवा चौराहा से जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Azamgarh: In the case of land grabbing by preparing fake registry and forged documents, accused of Gangster Act, Mohd. Haider was arrested by Jiyapur police from Chunhawa intersection.
आजमगढ़ 24 सितम्बर: टू जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत जीयनपुर निवासी गौतम प्रसाद चौरसिया पुत्र स्व0 रामायन चौरसिया द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया कि विपक्षीगण मो0 हैदर, अशहद व मो0 आजम द्वारा फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करायी गयी। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0- 130/2025 धारा- 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था ।
अभियुक्तों की आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर की रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा दिनांक 13.09.2026 को गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया। तत्पश्चात दिनांक 23.09.2026 को थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0- 391/2026 धारा 2(b)(i)/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 पंजीकृत किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल निर्देशन में निरीक्षक अपराध शम्भूनाथ यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा दिनांक 23.09.2026 को मालटारी में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त मो0 हैदर पुत्र निजामुद्दीन निवासी रौजा सैफन पट्टी, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ को चुनहवा चौराहा के पास से नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।



