आजमगढ़ में सीएम का दरबार स्वागत कर्मियों की लगी कतार

रिपोर्टर रोशन लाल

आजमगढ़ में मुख्यमंत्री जी के आगमन को लेकर चल रही उठा पटक पर उस समय विराम लग गया जब एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का कार्यक्रम एक बार फिर से तय होगया ।
जैसे ही आजमगढ़ में सीएम का प्रोग्राम लग जाने की सूचना मिली स्वागत कर्मियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी ।मुख्यंत्री के स्वागत में कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की लंबी कतार लग गई है। और करकर्ता खुशियों से झूम रहे हैं ।सूत्रों के अनुसार आज आजमगढ़ में मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ दौरा करेंगे जिसमे तय कार्यक्रम के तहत वह 2 . 25 मिनट पर अकबेलपुर हेली पैड पहुचेंगे और 2 . 27 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पहुंच कर विकसित भारत यात्रा में शामिल होंगे।अकबेलपुर ग्राम पंचायत जहानागंज में यात्रा होगी जिसमे 2 . 30 से 3 . 30 बजे तक मुख्य मंत्री जी रहेंगे।इसके बाद राजा सुहेल देव विश्व विद्यालय जाकर निरीक्षण तथा समीक्षा करेंगे। इसके बाद 4.10 मिनट पर हेली पैड पहुंच कर अपने गंतव्य स्थान को रवाना होंगे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button