Azamgarh News:तीज पर्व पर मंदिर में महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाली महिला गिरफ्तार
आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय
तीज पर्व पर मंदिर में महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाली महिला गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के थाना बिलरियागंज क्षेत्र के बड़िहारी शिव मंदिर में तीज पर्व के अवसर पर पूजा के दौरान महिला के गले से सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2026 को तीज पर्व के अवसर पर बड़िहारी शिव मंदिर में पूजा के दौरान एक महिला ने वहां मौजूद दूसरी महिला के गले से सोने की चेन छपट्टा मारकर तोड़ ली। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सहायता से आरोपी महिला को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद हुई।
इस मामले में थाना बिलरियागंज पर मु0अ0सं0 233/2026, धारा 304/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी रीमा कुमारी पत्नी बीनो, निवासी बसखारी, जनपद अंबेडकर नगर को उपनिरीक्षक संतोष कुमार पाठक मय हमराह पुलिस टीम द्वारा 14 सितंबर की रात करीब 10:26 बजे बड़िहारी मंदिर से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बरामद सोने की चेन को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



