Mau News:नगरविकासमंत्री ए.के.शर्मा,घोसी पहुँच कर स्वतंत्रतासेनानी स्व. रामविलासपांडेय की पत्नी चन्द्रावती देवी के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

Mau. Urban Development and Energy Minister A.K. Sharma visited the home of late freedom fighter Ram Vilas Pandey in Ghosi town and expressed his deep condolences on the passing of his wife, Chandravati Devi. Sharma met with the family, laid a wreath on her portrait, and prayed for the peace of her departed soul. He consoled her sons, Ramesh Chandra Pandey and Umesh Chandra Pandey, and other family members, stating that Chandravati Devi's life was a symbol of sacrifice, service, and inspiration. Recalling the contributions of the freedom fighter's family, he said that such families are the true assets of the nation, thanks to which the country remains independent today. Sharma was accompanied by BJP leaders Sunil Gupta, Dr. Shahnawaz Khan, Lalchand Chauhan, Munna Gupta, Aniruddh Singh, District Magistrate Anil Kumar, Police Inspector Pramod Kumar Singh, and other local administrative officials, BJP officials, and workers.

घोसी।मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा घोसी नगर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय रामविलास पांडेय के घर पहुँच कर उनकी पत्नी चन्द्रावती देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मंत्री एके शर्मा ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान उन्होंने उनके पुत्रो रमेश चन्द्र पांडेय, उमेश चंद्र पांडेय आदि परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि चन्द्रावती देवी का जीवन त्याग, सेवा और प्रेरणा का प्रतीक था। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी परिवार के योगदान को याद करते हुए कहा कि ऐसे परिवार राष्ट्र की असली पूंजी हैं जिनकी बदौलत आज देश स्वतंत्र है।
मंत्री एके शर्मा के साथ भाजपा नेता सुनील गुप्ता, डा शाहनवाज खान, लालचंदचौहान, मुन्नागुप्ता, अनिरुद्ध सिंह, इओ अनिलकुमार, कोतवाल प्रमेंद्रकुमारसिंह, आदि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button