Mau News:घोसीनगर मे रू 31करोड़ से अधिक की लागत से जलनिकासी के लिए बनेगा नाला। लोगों ने नगर विकास मंत्री को दिया बधाई

घोसी। मऊ। नगरविकासमंत्री ए के शर्मा के प्रयास से घोसी नगर में जल निकासी के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रुपए 31 करोड़ 40 लाख 24 हजार का बजट स्वीकृत होने के साथ पहली किस्त के रूप में रू 5 करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। इस को लेकर नगर की जनता मे खुशी व्याप्त है।नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारे बनने वाले ढके नाले का निर्माण यूपीजलनिगम द्वारा होगा। अधिशासिअधिकारी नगर पंचायत घोसी के पत्र 1 जनवरी 25 का संदर्भ लेते हुए संयुक्त सचिव प्रदेश सरकार कल्याण बनर्जी ने अपने पत्र द्वारा बताया है कि घोसी नगर पंचायत में मुख्य मार्ग के दोनों ओर सिवेज, जल निकासी हेतु ढके आरसीसी नाले के निर्माण के लिए शासन से रू 31 करोड़ 40 लाख 24 हजार की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही प्रथम किस्त के रूप में रू 5 करोड़ अवमुक्त कर दी गई है। कवर्ड आरसीसी नाले का निर्माण सी एण्ड डी एस जलनिगम द्वारा किया जायेगा। अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने कहा कि नाले की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जल्द कार्य शुरू हो जायेगा। इसको लेकर नगर के राजेश जायसवाल ने मंत्री ए के शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि घोसी नगर में गंदे पानी के निकासी की बहुत बड़ी समस्या है। इस नाले के बनने से यह समस्या बहुत हद तक हल हो जायेगी।इसके अलावा नगर के कन्हैया जायसवाल,अरविंद पांडेय, शिवम गुप्ता, नवीन चौरसिया,बन्ने खान, सोनू निषाद, संजयमद्धेशिया, गोविंद साहनी,गुडू खान, मुन्ना निषाद,आदि ने इसको लेकर नगर विकास मंत्री ए के शर्मा को बधाई देने के साथ सीता कुंड का सुंदरीकरण जल्द करने की मांग किया है। ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button