बैतूल:बुजुर्ग बेसहारा मानसिक रोगी की जलने से मौत,जिला न्यायालय के सामने अभियोजन कार्यालय भवन के बरांडे में मिला शव

मध्य प्रदेश बैतूल से शेख इकबाल की खास रिपोर्ट
बैतूल। न्यायालय परिसर के सामने बीती रात एक बुजुर्ग की जलने से मौत हो गई। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव जिला अस्पताल पोस्ट मार्टम के लिए पहुंचाया। शव परिवहन के लिए वाहन न होने पर एक बार फिर हेल्प केयर यूथ क्लब के चिंटू खान द्वारा ऑटो बुलाई गई प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय बुजुर्ग मानसिक रोगी था। आसपास के दुकानदारों से मिलने वाले खाने पीने की सामग्री से ही उसका गुजारा होता था। यह बुजुर्ग रोजाना न्यायालय के सामने पुराने लोक अभियोजन कार्यालय भवन के बरामदे में सोता था। बीती रात उसके बिस्तर में आग लगने की वजह से उसकी मौत होना बताया जा रहा है। सोमवार की सुबह राख के ढेर में दबे बुजुर्ग के शव को कुत्ते नोच रहे थे इसी दौरान लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी।कोतवाली टीआई आशीष सिंह पवार ने बताया बुजुर्ग की पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नही मिले है।आसपास के दुकानदारों ने मृतक बुजुर्ग का नाम मंशाराम बताया है। श्री पवार ने बताया बुजुर्ग मानसिक रूप से भी बीमार था और शहर में भटकते रहता था। अक्सर सड़क से पॉलिथिन, बॉटल और कचरा बीनकर अपने साथ लाता था। रात में ठंड अधिक होने की वजह से मंशाराम ने आग जलाई होगी और उसी आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। शव सुबह संदिग्ध अवस्था में जला हुआ मिला। हेल्प केयर यूथ क्लब के चिंटू खान वा नगर पालिका के कर्मचारियों की मदद से सव को जिला चिकित्सालय भिजवाया गया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।





