Jabalpur news:गौर पुलिस चौकी का ताबड़तोड़ एक्शन, एकता मार्केट के पास हुड़दंग मचाने वाले बुलेट सवारों की गाड़ियां जब्त
Jabalpur News: Gaur Police Station takes swift action, seizes vehicles of Bullet riders who created ruckus near Ekta Market
Jabalpur news:
शहर में यातायात नियमों को ताक पर रखकर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनने वाले बाइकर्स पर गौर पुलिस चौकी ने बड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग एकता मार्केट के पास मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों से तेज आवाज और खतरनाक तरीके से हुड़दंग मचा रहे हैं, जिससे आम जनता का चलना दूभर हो गया था।
शिकायत मिलते ही पुलिस अमला पूरी मुस्तैदी के साथ हरकत में आया और तुरंत अपनी टीम को लेकर मौके पर जा पहुंचा। चौकी गौर नितिन पांडे और पुलिस स्टॉफ ने घेराबंदी करते हुए मौके पर ही उन बाइकों को दबोच लिया जो शहर की शांति भंग कर रही थीं, और एमवी एक्ट (Modified Silencer/MVAtk) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया है।
जबलपुर से वाजीद खान की रिपोर्ट



