Azamgarh news:पूर्व प्रधानाचार्य एवं जनसंघ तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिपूजन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई
The first death anniversary of former Principal and senior worker of Jan Sangh and Bharatiya Janata Party, Haripujan Singh was celebrated.

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज/आजमगढ़,गौरा इंटर कालेज मेहनगर के पूर्व प्रधानाचार्य एवं जनसंघ तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिपूजन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके पैतृक आवास शम्भू का पुरा पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उन्हें एक शिक्षा विद् तथा जनसंघ की विचारधारा के प्रबल पोषक के रूप में उन्हें याद किया। श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख शिक्षाविद्, प्रमुख राजनीतिज्ञ, तथा प्रमुख समाजसेवी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक लालगंज आलोक जी , पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय मन्त्री तथा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह ने कहा कि हरिपूजन सिंह को एक कुशल शिक्षक , योग्य प्रधानाचार्य तथा कुशल समाजसेवी के रूप में सदैव याद किया जाएगा।आप जनसंघ के समय के कार्यकर्ता रहे हैं। मेहनगर क्षेत्र में आपकी ख्याति थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा के प्रबल समर्थक थे। भारतीय जनता पार्टी के वह आधार स्तम्भ थे। उनके न रहने से अपूरणीय क्षति हुई है।हम उन्हें ह्रदय की गहराईयों से श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, श्रीकृष्ण पाल, जिलाध्यक्ष विनोद राजभर, चीनी मिल संघ लिमिटेड के प्रदेश के उप सभापति ऋषि कान्त राय, पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम जनम सिंह, रमेश सिंह ,शिक्षक नेता पंकज सिंह, शिव पूजन सिंह, जिला मन्त्री अभिषेक सिंह बाबी,अमित सिंह,आशीष सिंह, अवनीश सिंह बप्पू ,शाश्वत सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।



