Azamgarh news :देशी रिवाल्वर व एक अदद कारतूस (38 बोर) सहित एक गिरफ्तार
देशी रिवाल्वर व एक अदद कारतूस (38 बोर) सहित एक गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गम्भीरपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। आज दिनांक 03 नवम्बर 2025 को उ0नि0 योगेश कुमार सरोज मय हमराह का0 संदीप सरोज मुहम्मदपुर क्षेत्र में मौजूद थे कि इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नाजायज असलहा एवं कारतूस लेकर मुहम्मदपुर भीटीया मोड़ पर खड़ा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की निशानदेही पर अभियुक्त नन्हे कंकाली उर्फ इरशाद पुत्र जलील, निवासी मुहम्मदपुर भीटीया, थाना गम्भीरपुर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 59 वर्ष को हिरासत में लिया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद देशी रिवाल्वर तथा एक अदद कारतूस 38 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त का यह कृत्य धारा 7/25 आर्म्स एक्ट का अपराध पाया गया। समय करीब 13:30 बजे अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार किया गया।



