Azamgarh news :यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत ट्रैफिक कर्मियों का प्रशिक्षण एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू
यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत ट्रैफिक कर्मियों का प्रशिक्षण एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 का शुभारम्भ दिनांक 01 नवम्बर 2025 को किया गया। इस अवसर पर पूरे माह के दौरान प्रत्येक दिन विशेष अभियान चलाकर आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 03 नवम्बर 2025 को जनपद के ट्रैफिक कर्मियों के प्रशिक्षण, आचरण, व्यवहार, संकेत व टर्नआउट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कर्मियों को बेहतर यातायात प्रबंधन, शालीन व्यवहार एवं जनसहभागिता के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिये गये।
साथ ही क्षेत्राधिकारी नगर श्री शुभम तोदी एवं अतिक्रमण प्रभारी नगर निगम की उपस्थिति में अग्रसेन चौक से पहाड़पुर चौकी तक सड़कों पर किये गये अतिक्रमण को हटवाया गया। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा, सही पार्किंग, यातायात संकेतों का पालन एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जागरूक किया गया।
यातायात माह के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनपद में सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनी रहे तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ० अनिल कुमार द्वारा आमजन से अपील की गयी कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में सड़क सुरक्षा में सहयोग प्रदान करें।



