Azamgarh news :प्रतिबंधित पशु के साथ 02 गिरफ्तार

प्रतिबंधित पशु के साथ 02 गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनिल कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के पर्यवेक्षण में दिनांक 02.11.2025 को उ0नि0 मनीष कुमार विश्वकर्मा मय हमराहियान देखभाल क्षेत्र/चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति-वाहन रोकथाम अपराध व जुर्म जरायम हेतु नया चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक गोवंशी पशु को थाना जीयनपुर क्षेत्र से पैदल-पैदल वध हेतु ले जा रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा कुर्थीपुर की ओर प्रस्थान किया गया। कुर्थीपुर कब्रिस्तान के पास दो व्यक्ति एक गोवंशीय पशु को रस्सी से बाँधकर पैदल ले जाते हुए दिखाई दिये, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए दोनों व्यक्तियों को कुर्थीपुर बगिया के पास पकड़ लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button