आजमगढ़ में भाजपा नेता की गुंडई,महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर सिपाही की पिटाई

चाय दुकानदार की पत्नी से छेड़खानी के विरोध में सिपाही को पीटा, भाजपा नेता फौजदार यादव पर केस दर्ज

आजमगढ़। महराजगंज कोतवाली परिसर स्थित फायर स्टेशन के बगल में उस समय हंगामा मच गया जब एक चाय दुकानदार की पत्नी से छेड़खानी कर रहे भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव ने विरोध करने पर पुलिसकर्मी को पीट दिया।जानकारी के अनुसार, आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव शुक्रवार देर शाम नशे की हालत में फायर स्टेशन गेट के पास स्थित चाय की दुकान पर पहुंचे और दुकानदार की पत्नी के साथ अभद्रता व छेड़खानी करने लगे। उसी समय कोतवाली में तैनात सिपाही अभिषेक पांडेय अपनी दो वर्षीय बेटी को दवा दिलाने जा रहे थे। उन्होंने छेड़खानी का विरोध किया तो फौजदार यादव आगबबूला हो गए और सिपाही से मारपीट शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि फौजदार यादव ने फोन कर अपने समर्थकों को भी मौके पर बुला लिया और सभी ने मिलकर सिपाही को बुरी तरह पीट दिया। शोर सुनकर थाने से अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और हालात काबू में किए। पुलिस ने मौके से भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव और मोनू यादव को पकड़ लिया।पीड़ित महिला की तहरीर पर फौजदार यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज एवं धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं सिपाही अभिषेक पांडेय की शिकायत पर फौजदार यादव, मोनू यादव और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button